सहारनपुर। सरसावा रोड के अलीपुरा गांव के जेबीएस पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा के अध्यक्षता महामंत्री हंस कुमार के संचालक में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा की मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालित करना के टेडी खीर हो गई है वर्तमान सरकार ने हमारे भगवान स्वरूप अभिभावकों को निजी स्कूलो का दुश्मन बना दिया है हमारे स्कूल में लगी किताब यदि किसी व्यक्ति को महंगी लग रही है तो वह सरकारी किताब लेकर सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाई सरकार के गलत नीतियों के कारण आए दिन निजी स्कूल और अभिभावकों में दरार पैदा हो रही है आरटीई के गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चे 25 परसेंट की बजाय अब 50 प्रतिशत गरीब बच्चो को निजी स्कूलों में पढ़या जा रहा है सरकार के द्वारा समय पर न तो स्कूल की फीस प्रतिपूर्ति दी जा रही है और न ही अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि किताबो और ड्रेसों का पैसा सत्र के शुरू में मिलना चाहिए जबकि सत्र समाप्ति के बाद दिया जा रहा है इस प्रकार बिना ड्रेस और बिना किताबों के बच्चों को पढ़ा जाना संभव नहीं है। सरकार को चाहिए की स्कूलों में प्रवेश करने के साथ-साथ बच्चों की प्रोत्साहन राशि और फीस प्रतिपूर्ति प्रतिमाह देनी चाहिए और सरकार यदि प्रतिमाह नहीं दे सकती तो हर 3 महीने के उपरान्त फीस प्रतिपूर्ति देनी चाहिए और स्कूलों को प्रोटेक्शन एक्ट कानून लागू किया जाए।
बैठक को महामंत्री अरविंद शर्मा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने सिंह पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग किताबों किताबों के नाम पर आधारित मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचार को का शोषण कर रहे हैं हमें यदि सरकार मानदेय अनुदान या कोई वितय सहायता देना शुरू करें तो हम सरकार के कानून के लिए बाध्य होंगे वरना स्कूलों में फीस स्कूलों की छुट्टी समय निर्धारण सब हम अपनी सुविधा के अनुसार ही स्कूल संचालित किया जाएंगे हम स्कूलों में परिणाम देते हैं और अपने काम से हमने जनता का विश्वास जीता है और सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है इसलिए सरकारी स्कूल से बच्चा पलायन कर चुका है। लावारिस बच्चा सरकारी स्कूलो में पढ़ रहा है जिसका देश के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। धनंजय शर्मा और अजय सिंह रावत ने कहा की 9 मई को घंटाघर के सूर्य लोक होटल में संगठन का विस्तार किया जाएगा और निजी स्कूलों की शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर सुनील शर्मा जुबेर आलम बृजमोहन शर्मा दिनेश तोमर आकाश कुमार शिवलाल प्रवीण शर्मा मोहम्मद राशिद हंस कुमार अरविंद शर्मा अजय सिंह रावत वीरेंद्र कुमार अर्जुन शर्मा अरविंद शर्मा संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे धनंजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। सचिन शर्मा को संगठन का सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष और जुबेर आलम को सरसावा ब्लाक का प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
निजी स्कूल संचालकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रोटेक्शन एक्ट की मांग