सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स से भरी एक कार भी बरामद करने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोरा पुलिस पोस्ट के समीप अब्दयालपुर मार्ग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष सैनी, हर्ष पुत्र राम सिंह व हिमांशु पुत्र राजकुमार निवासीगण गांव पहाड़पुर थाना नागल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कार समेत उसमें लदे बाइक पार्ट्स बरामद करने का दावा किया है। पुलिस हरियाणा से बाइक चोरी होने की आशंका जताते हुए मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बरामद कार को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल