सहारनपुर। पुलिस ने गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में थाना तीतरों पुलिस द्वारा तीन शातिर गोकशों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष तीतरों विकास चारण के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कोलाखेड़ी से धानवा जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। वहाँ कुछ लोग गोमांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पॉलीथीन में भर रहे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई, जिसमें से तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि चार अन्य आरोपी सामान सहित फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम एजाज पुत्र बशीर निवासी ग्राम धानवा, थाना तीतरो, जनपद सहारनपुर, इसराईल पुत्र बशीर निवासी ग्राम धानवा, थाना तीतरो, जनपद सहारनपुर एवं वासिद पुत्र अफजाल निवासी ग्राम समसपुर कला, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर बताये है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में अवैध असलाह और गोकशी के उपकरण 20 किलोग्राम गोमांस, अवैध असलाहः 03 अवैध तमंचे (315 बोर) और 03 जिंदा कारतूस (315 बोर), गोकशी के उपकरणः 02 बड़े छुरे, 01 छोटा छुरा, 01 कुल्हाड़ी, 01 तराजू, लोहे के बांट (02 किलो, 01 किलो और 500 ग्राम) तथा 01 लकड़ी का तख्ता बरामद किये हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना तीतरों में अभियुक्त एजाज व अन्य 6 लोगों के खिलाफ मु.अ.सं. 87/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम (धारा-3/5ए/8 सीएस एक्ट) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं फरार 4 आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
20 किलो गोमांस और अवैध हथियारों सहित 3 शातिर दबोचे