रंगदारी मांगने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Cunning extortionist arrested

सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाने के नाम पर घ्5 लाख की रंगदारी मांगने और 72 हजार वसूलने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में यह कामयाबी मिली।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वांछित अभियुक्त नीरज गुजराल उर्फ मोनू को खुमरान पुल के पास से धर दबोचा।
माधव नगर (थाना कोतवाली नगर) निवासी वादी पंकज अरोड़ा पुत्र गुलशन राय ने थाना कोतवाली नगर में एक लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि मोहल्ला जाफरनवाज (निकट नागपाल आटा चक्की) निवासी अभियुक्त नीरज गुजराल उर्फ मोनू ने उन्हें हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। अभियुक्त द्वारा पीड़ित से कुल घ्5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, जिसमें से वह 72 हजार पहले ही वसूल चुका था। इस तहरीर के आधार पर दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *