शामली रैली की तैयारियों को लेकर रालोद की बैठक

RLD meeting regarding preparations for the Shamli rally
  • जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना ही लक्ष्यः चौ. नीरपाल सिंह
    सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर बैठक लेते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूर्व राज्यमंत्री चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि 28 जून को शाम 4 बजे शामली के काबड़ौत गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी विशाल रैली को संबोधित करेंगे।जनपद सहारनपुर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।
    चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान की आवाज जयंत चौधरी के आने से किसानों में और खास तौर से युवाओं में भारी उत्साह भरा हुआ है। मिशन 2027 के लिए एक नया संदेश देकर जयंत चौधरी जाएंगे।क्यों कि 2027 में राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है। जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना है। प्रदेश के किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, मातृ शक्ति सभी जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है। बैठक में खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, चौधरी जगपाल, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *