सहारनपुर। कलाल क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आज रविवार, 3 मई को सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की 308वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। रेलवे रोड स्थित गांधी पार्क में प्रभु जी की रसोई में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान कलाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विनीत करनवाल ने समाज के कुल गुरु सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार जस्सा सिंह ने अपनी वीरता और नेतृत्व क्षमता से समाज और राष्ट्र की रक्षा की। उन्हें श्सुल्तान-उल-कौमश् की उपाधि उनकी अद्वितीय सेवाओं के लिए दी गई थी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मनोनीत पार्षद राजेश वालिया और भाजपा जिला मंत्री सारिका वालिया का माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। श्प्रभु जी की रसोईश् के संयोजक एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतल टंडन ने भी कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलाल क्षत्रिय महासभा के संयोजक संजय करनवाल, संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष राजीव भरतरी, उपाध्यक्ष भारत करनवाल और महामंत्री विराट जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही भाजपा जिला मंत्री सारिका वालिया, पार्षद राजेश वालिया, शरद जायसवाल, अनिल वालिया, रोहित करनवाल, कृष्णा जायसवाल, महेश करनवाल, नरेश जायसवाल, सुरेश करनवाल, अंकित करनवाल, अजय करनवाल (बैंक वाले), मोहन वालिया, भानु वालिया, नीरज वालिया और मनोज जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कलाल क्षत्रिय महासभा ने मनाई सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की 308वीं जयंती