सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल नवाञगत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुचछ भेट करते हुए कहा कि वर्तमान में गली मोहल्ले के छोटे मंझलें मान्यता प्राप्त स्कूलों के सामने धर्म संकट पड़ गया है महीना गुजरने को है अप्रैल माह का महीना गुजर चुका है और बाजार में एन सी आर टी की सरकारी किताबें उपलब्ध नहीं है एक महीने के उपरांत भी बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पा रही है उधर सरकार ने प्राइवेट प्रकाशनों की किताब लगाने के लिए प्रतिबंध लगाया हुआ है स्कूल संचालक करें तो क्या करें बिना किताबों के बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए यह निजी स्कूल संचालकों के सामने धर्म संकट पड़ा हुआ है सरकार यदि एनसीआरटी की किताबें लगवाना चाहती है तो मार्केट में एनसीईआरटी की निशुल्क किताबें उपलब्ध कराये तो हम किताबे लगवाने के लिए तैयार है। श्री मलिक ने कहा की उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के द्वारा 9 मई को नए सत्र के लिए रेलवे स्टेशन स्थित पंजाब होटल के सभागार में शिक्षा में सुधार को लेकर मंडलीय स्तर का सेमिनार का आयोजन किया गया है जिसमें ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी देकर संगठन का विस्तार भी किया जाएगा।
इस प्रकार निजी स्कूलों के संचालक के प्रधानाचार्य अधिक से अधिक संख्या में 9 मई को दोपहर 1ः00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आवाहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अरविंद शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पवार जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत मंडल उपाध्यक्ष मनीष मंगलम महानगर प्रभारी गययूर आलम महानगर महामंत्री मुजाहिद हसन नदीम संगठन मंत्री दिनेश रुपडी प्रदीप रेखा बालियांन प्रमोद बिजोला कारी शमशाद फरहत नाज आदि उपस्थित रहे।
एनसीईआरटी किताबों की कमी पर शिक्षक संघ ने जताया रोष