परशुराम सामाजिक संस्था ने मनाया जन्मोत्सव, समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

Parshuram Social Organization celebrated the birth anniversary and resolved to work for the welfare of the society.

सहारनपुर। परशुराम सामाजिक संस्था के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क स्थित जन्म सभागार में किया गया, जिसका शुभारंभ खानपुर विधायक उमेश शर्मा एवं सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी शंकराचार्य आश्रम के महंत सहजानंद महाराज ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुरेंद्र कपिल, मृगेन्द्र त्रिपाठी, पं. अभिषेक कृष्णाश्रेय, प्रगति कौशिक, राहुल लखनपाल, विनम शर्मा (पूर्व अध्यक्ष शामली), आत्मानुभवी विकास त्यागी, महंत सहजानंद महाराज, हर्षवर्धन, गोकरणदत्त शर्मा, आदित्य अंगीरस, एनआरआई राकेश शर्मा, शिशु प्रधान, प0 अंकित शर्मा, सर्वजीत शर्मा, डॉ मनु पाण्डेय, गिरीश शर्मा डॉ श्रीकांत शर्मा, सोनू शर्मा, आधार भारद्वाज, नूतन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *