सहारनपुर। जिला वाल्मीकि सभा (रजि.) के संरक्षक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में मुख्य संरक्षक विश्वम्भर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे तथा इसी दौरान चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 22 अगस्त 2026 को प्रातः 7ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगा। इसके बाद 23 अगस्त 2026 को प्रातः 8ः00 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में विश्वम्भर सिंह, डॉ. नरेंद्र, संजीव कुमार, नानूराम, राजकुमार बिरला (बेहट), सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार, गौरव पुहाल, अंकित राज, ब्रह्मदत्त प्रधान, नाथीराम खरे, रणजीत लहरी, हुक्मचंद, विश्वास घावरी, राहुल जोलान, निहाल वाल्मीकि, विक्की, मुन्नी घावरी, पारस राज, राजन डबराल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 22 अगस्त को होगा मतदान