सहारनपुर। आगामी 18 मई 2026 (सोमवार) को गागलहेड़ी के रॉयल पैलेस में आयोजित होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम उपस्थित रहे। लगभग तीन घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से वाहनों पर झंडे और बैनर लगाकर अनुशासित तरीके से सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे।
संदीप राणा ने जानकारी दी कि गागलहेड़ी के इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, सहारनपुर के लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद समेत उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की नेता व विधायक आराधना मिश्रा (मोना) सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने पहुंच रहे हैं। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, जिला उपाध्यक्षगण सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, शाजिया नाज, प्रीतम सैनी व पवन मौर्या, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, टीचर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु सहगल मौजूद रहे।
इसके साथ ही बिट्टू चौधरी, सखावत अली, अजय राणा, अजय त्यागी, हरविंदर सिंह राणा, रणबीर सिंह बंदूखेड़ी, हाशिम चौधरी, चौधरी गालिब, फाजिल अहमद, कर्मवीर सिंह, मेघराज सिंह, पवन सिंह राणा, साजिद अली, प्रभजीत सिंह लांबा, जोगिंदर कुमार, बुमरान कुरैशी, नसीब खान, असगर आलम, अनुज कुमार, विशाल कुमार लखनौती, राशिद मलिक, एडवोकेट सतीश कश्यप, विवेक चौधरी, शाहबाज, रवि कुमार, वसीम गाड़ा और नाथीराम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की।
जिला कार्यालय पर हुई 3 घंटे लंबी मैराथन बैठक, ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारियां