सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी द्वारा रविवार को सेवा और समर्पण की भावना के साथ अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने जनमंच सभागार के पास स्थित प्रभु जी की रसोई में पहुंचकर जरूरतमंद और असहाय लोगों को आदरपूर्वक भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार भारद्वाज ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, रोटरी का मूल मंत्र ही मानव सेवा है। समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही रोटरी की सबसे बड़ी पहचान है।ष् उन्होंने संकल्प दोहराया कि क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा और कमजोर वर्ग के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। इस सेवा कार्य में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्लब की फर्स्ट लेडी रोटेरियन पूनम भारद्वाज, सचिव रोटेरियन लोकेश चौहान, रोटेरियन सिया चौहान, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विनीत चौहान, रोटेरियन संदीप गर्ग, रोटेरियन संजय श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव और ममता वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अन्नपूर्णा दिवस के सफल आयोजन पर अध्यक्ष अनिल कुमार भारद्वाज ने सभी उपस्थित रोटेरियन साथियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु जी की रसोई के अध्यक्ष शीतल टंडन और संजय मिड्ढा का उनकी उत्कृष्ट व्यवस्था, सहयोग और निस्वार्थ सेवा-भावना के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के चलते ही यह पुनीत कार्य इतने सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
रोटरी क्लब हार्मनी ने प्रभु जी की रसोई में कराया जरूरतमंदों को भोजन, मनाया अन्नपूर्णा दिवस