सहारनपुर। समाज सेवा, मानव कल्याण एवं संगठन के विस्तार के उद्देश्य से कार्यरत शीश का दानी समर्पण चौरिटेबल ट्रस्ट ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न राज्यों एवं मंडलों के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों की सर्वसम्मति से इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की गई।
ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गोयल, सचिव सुशील गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज गोयल की सहमति एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता की संस्तुति पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। घोषित नियुक्तियों के अनुसार रेखा हरिदासी को प्रदेश अध्यक्ष (महिला), उत्तराखंड, आरती गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष (महिला), उत्तर प्रदेश तथा डॉ. अमित अग्रवाल को लखनऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ट्रस्ट के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन के सेवा कार्यों को देशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करना, जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना तथा समाज को सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ना है। संगठन निरंतर मानव सेवा, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपने विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर ऋषि शर्मा, नीरज भारद्वाज, पायल गुप्ता, राधा सिंगल, डॉ. रश्मि बंसल, अमित गुप्ता, शैली गुप्ता, मंजू गुप्ता, क्षमा शर्मा सहित अनेक सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने ट्रस्ट नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने, जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करने तथा मानवता और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शीश का दानी समर्पण चौरिटेबल ट्रस्ट के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
समाज सेवा को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प