नुमाइश कैंप और बेहट रोड पर चला नगर निगम का बुलडोजर, दर्जनों दुकानों से हटाया अतिक्रमण

Municipal Corporation bulldozers operated on Numaish Camp and Behat Road, removing encroachments from dozens of shops.

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज बेहट रोड व नुमाईश कैंप में नगर निगम द्वारा अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 दुकानों का अस्थायी तथा एक दर्जन दुकानों का स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आईजीआरएस व जनसुनवाई में आयी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गयी। अतिक्रमणकारी दुकानदारों से सवा 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर निगम द्वारा नुमायश कैंप में आईजीआरएस व गत दिवस जनसुनवाई में आयी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आज प्रवर्तन दल की टीम ने भारतमाता चौक से पानी की टंकी तक 20 से अधिक दुकानों का अस्थायी व आधा दर्जन दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया लेकिन बाद में जुर्माना लगाकर सामान वापिस कर दिया गया। नुमायश कैंप के प्रदीप त्यागी ने क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। जबकि गोपाल नगर निवासी समर वितराना ने गत दिवस जनसुनवाई में एक धुलाई सेंटर द्वारा किये गए अतिक्रमण की शिकायत की थी। उक्त धुलाई सेंटर के स्वामी ने सड़क पर रेलिंग लगाकर झूला भी लगा रखा था, जिसे निगम की प्रवर्तन दल टीम ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया और धुलाई सेंटर के स्वामी पर जुर्माना भी लगाया। सड़क पर रेत-बजरी फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का भी चालान किया गया। नुमायश कैंप क्षेत्र के अतिक्रमणकारी दुकानदारों से सात हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त बेहट रोड पर बस स्टैण्ड से कोढ़ियों की पुलिया तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाते हुए 25 से अधिक दुकानों से अस्थायी और पांच दुकानों से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यहां भी करीब दस दुकानदारों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग व हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल की पूरी टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *