सड़क नहीं तो राहत नहीं, आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा तहसील कार्यालय, उठाई सड़क निर्माण की मांग

No road, no relief: Villagers led by the Azad Samaj Party besieged the Tehsil office, demanding the construction of a road.

सहारनपुर। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला उपाध्यक्ष औरंगजेब उर्फ लल्लू हसन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (ैक्ड) से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें पाडली खुशहालपुर, जमालपुर, सलेमपुर, गाड़ा सिम्भालका और जुनारदार को देहरादून रोड से जनता रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के अविलंब निर्माण और चौड़ीकरण की पुरजोर मांग की गई।
प्रशासन को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पिछले लंबे समय से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिसके कारण आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं और भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में मानसून के सीजन में स्थिति और ज्यादा नारकीय हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, एम्बुलेंस और क्षेत्र के मरीजों को इस मार्ग से गुजरने में भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
ज्ञापन में एक फैक्ट्री संचालक की मनमानी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक स्थानीय फैक्ट्री मालिक ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर लिया है। नाला पूरी तरह ब्लॉक होने की वजह से पूरे इलाके की जल निकासी ठप हो गई है। यही वजह है कि नालों का गंदा पानी और बरसात का पानी सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है, जिससे स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खुल रही है। आजाद समाज पार्टी और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए। साथ ही, सरकारी नाले पर हुए अवैध निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराकर उसे तुरंत ध्वस्त किया जाए ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित, आजम, पिंटू, शाहनवाज, रागिब, लुकमान, गुल्ला सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *