मेदान्ता के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताए दिल के इलाज के आधुनिक तरीके

Medanta Cardiologist Dr. Nagendra Singh Outlines Modern Methods for Heart Treatment

सहारनपुर। आई.एम.ए. की मासिक बैठक का आयोजन अम्बाला रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ जिसमे मैदान्ता हास्पिटल, गुरुग्राम से आए वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर नागेंद्र सिंह तथा एस.पी.सिटी.श्री व्योम बिन्दल जी ने अपने विचार रखे। डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने कहा कि कम्प्लीट हार्ट ब्लोक के मरीजो का इलाज पेस मेकर के द्वारा ही किया जा सकता है,उन्होने कहा कि अब दिल के वाल्व बिना सर्जरी के भी बदले जा सकते है। एस.पी.सिटी. व्योम बिन्दल ने साईबर क्राइम के बारे मे अपने विचार रखे,और कहा कि साईबर चोरो से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आई.एम.ए. के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा साईबर चोर तरह-तरह के लालच देते है, इसलिए ज्यादा लालच मे पडने की जरूरत नही है ओर किसी भी नई एप्लीकेशन को बहुत सावधानी से डाउनलोड करे। सचिव डॉक्टर नीरज आर्य ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक कोषाध्यक्ष, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर पूनम कुमार, डॉक्टर सीमा अग्रवाल, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर अंकुर उपाध्याय, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर स्वर्णजीत सिंह, डॉक्टर, डॉक्टर मनदीप सिंह, डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर कर्मवीर सिंह, डॉक्टर नरेश सैनी, डॉक्टर अमरजीत पोप ली, डॉक्टर डी.के.तिवारी, डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर डी.के.गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र खन्ना, डॉक्टर राजीव गर्ग, डॉक्टर सतीश भंडारी, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर विकास तोमर, डॉक्टर संजीव मिगलानी, डॉक्टर रविकांत निरंकारी,डॉक्टर संजय चौहान, डॉक्टर प्रवीण मित्तल, आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *