सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा एक हत्यारोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल एक लोहे की रॉड बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत 14 मई 2026 को थाना कुतुबशेर पर नटवरसिंह सुपुत्र रजुजी चावघ्ड़ा निवासी संत श्री आशारामजी बापू आश्रम बापू आश्रम अंबाला रोड़, ज्ञान कलश स्कूल के सामने सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त गौरव कुमार गुप्ता पुत्र झंडुराम निवासी लेबर कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर द्वारा संत श्री आशारामजी बापू आश्रम अंबाला रोड़ के संचालक भरत गुप्ता के सिर मे लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में दाखिल किया जिसके आधार पर थाना कुतुबशेर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इलाज के दौरान घायल भरत गुप्ता की मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी। एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश निर्गत किये गये। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी अभियुक्त गौरव कुमार गुप्ता पुत्र झंडुराम निवासी लेबर कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को रेलवे लाईने के किनारे बनी शैड के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर अम्बाला रोड नहर पटरी के किनारी खडी झाडियो से लोहे की रोड बरामद की गयी गया। गिरफ्तार ने बताया कि मेरे भरत गुप्ता जो उडिशा का रहने वाला है तथा आशाराम बापु के आश्रम में रहकर संचालक का काम देखता है उस पर मेरे 5 लाख रूपये थे जिन्हे मांगने के लिए वह 13 मई को आश्रम में गया था । आश्रम में पहुचने पर भरत गुप्ता दवाई वितरण कक्ष में बैठा था वह उसके पास करीब दो घण्टे तक बैठा था । पैसे मांगने को लेकर वह मुझ पर भडक गया। इस पर उससे वाद विवाद हो गया इसलिए गुस्से में आकर वितरण कक्ष में रखी लोहे की रोड उठाकर उसके सिर पर तीन चार वार किये वह वितरण कक्ष में गिर गया तो वह घबराकर अपने साथ लेकर गये बैग में वह रोड डालकर आश्रम से निकल गया।
आश्रम संचालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद