सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 212 ग्राम अवैध स्मैक व 700 रूपए की नगदी बरामद कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रूपए बताई जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के थाना नागल पुलिस ने थाना प्रभारी राजकुमार चौहान व उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान मुजफरनगर-सहारनपुर हाइवे से एक शातिर नशा तस्कर सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उत्तराखंड गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल कर नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/12/29 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
More Related Articles
213 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा, बाइक भी बरामद
सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे श्ऑपरेशन सवेरा दृ नशे के अंधकार से जीवन…
केंद्रीय सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सहारनपुर में भव्य आयोजनों की तैयारी और विकास कार्यों की समीक्षा
सहारनपुर। मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा की…
भाकियू की चेतावनीः अवैध खनन और ओवरलोडिंग नहीं रुकी तो होगा बड़ा आंदोलन
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित मदीहा गार्डन के पास चल रहे अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई…