जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की कार्रवाई रोकने की मांग, एआईएमआईएम ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Demand to halt the demolition of Jauhar University; AIMIM submits memorandum to the Governor.

सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहारनपुर इकाई ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की पहचान होने के साथ-साथ गरीब एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यदि विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया गया तो शिक्षा के क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंचेगी और युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा।
ज्ञापन में कहा गया कि यह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य का प्रश्न है। शिक्षा संस्थानों को सुरक्षित रखना सरकार और समाज सभी की जिम्मेदारी है। एआईएमआईएम ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से प्रदेश सरकार की छवि भी प्रभावित होगी। पार्टी ने मांग की कि सरकार अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कराए और विश्वविद्यालय को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए। साथ ही मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षा संस्थान को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *