आईआईए द्वारा जीएसटी एवं एमएसएमई संवाद कार्यशाला का आयोजन

GST and MSME Dialogue Workshop Organized by IIA

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सहारनपुर चौप्टर द्वारा उद्यमियों के ज्ञानवर्धन और समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष जीएसटी एवं एमएसएमई संवाद जागरूक कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड स्थित होटल दि ओएसिस में आयोजित इस कार्यशाला में जीएसटी विभाग, उद्योग विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के उच्चाधिकारियों ने शिरकत कर उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविन्दर सिंह, चौप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. धवन और राष्ट्रीय सचिव संजय बजाजकृने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर और पौधे भेंटकर स्वागत किया।
अतिथियों में जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त अमित पाठक, डिप्टी कमिश्नर राजीव सिंह, अखिलेश मिश्रा, राकेश कुमार राय, भारत भूषण, परितोष मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के सहायक आयुक्त उद्योग प्रमोद कुमार व अनुज लावणिया और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से अभिषेक भदौरिया शामिल रहे। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सड़ाना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का युग नॉलेज इकोनॉमी का युग है। जो उद्यमी समय के साथ नियमों को समझता है और नई व्यवस्थाओं को अपनाता है, वही आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उद्योग और प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है। मेक इन इंडिया और विकसित भारत-2047 जैसे राष्ट्रीय संकल्पों को पूरा करने में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जीएसटी लागू होने से व्यापार में पारदर्शिता आई है और जब सरकार व उद्योग मिलकर काम करते हैं, तभी निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। विशिष्ट अतिथि और जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त अमित पाठक ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनके विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन चैप्टर सचिव कुशल शर्मा ने किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आईआईए सहारनपुर चैप्टर भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि स्थानीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ सके और विभागों के साथ बेहतर समन्वय बना रहे। इस अवसर पर अशोक गांधी, एस.कुमार अरोड़ा, सुनील सैनी, राजेश सपरा, अशोक छाबड़ा, संदीप कपूर, परमजीत सिंह, दर्शन कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राजकुमार अरोड़ा, संजीव सचदेवा, अरविंद खन्ना, राकेश गांधी, विनय दहुजा, हरजीत सिंह, संजय कपूर, संजय अरोड़ा, अनुज कुमार जैन, विकास मलिक, सुनील वर्मा, नौशाद अली, ललित धीमान, शिव अरोड़ा, अतुल मित्तल, गगनदीप, त्रिभुवन पाल, दिव्यम अग्रवाल समेत लगभग 70 प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस संवाद को बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *