सहारनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के विशेष अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा शहर में एक विशाल जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को तंबाकू चबाने, सिगरेट-बीड़ी के सेवन और धूम्रपान से होने वाले जानलेवा नुकसानों व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत व जागरूक करना था।
इस भव्य जागरूकता रैली का विधिवत शुभारंभ इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता और डॉ. पंकज खन्ना द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का कुशल संचालन और नेतृत्व डॉ. शैलजा चटर्जी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरी रैली के दौरान लोगों को जागरूक करने में मुख्य भूमिका निभाई।
रैली के दौरान प्क्। के सचिव डॉ. हरमन प्रीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह ने जनता से संवाद करते हुए तंबाकू को पूरी तरह से छोड़ने का पुरजोर संदेश दिया। इस अवसर पर मौजूद सभी दंत चिकित्सकों ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद और दृढ़ संकल्प के साथ स्वस्थ मुख, स्वस्थ जीवन’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की। डॉक्टरों ने बताया कि तंबाकू न सिर्फ फेफड़ों को बल्कि हमारे ओरल हेल्थ (मुंह के स्वास्थ्य) को सबसे पहले और सबसे बुरी तरह प्रभावित करता है। इस बेहद सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध और नामचीन दंत चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विक्रांत, डॉ. आशीष, डॉ. पीयूष, डॉ. अंजलि, डॉ. समित, डॉ. वैभव, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. अवनीश, डॉ. चारु, डॉ. दिग्विजय, डॉ. सुधीर तोमर, डॉ. भरत, डॉ. भावेश, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. गौरव, डॉ. वैशाली, हनी गुप्ता और डॉ. अंकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अंत में दोहराया कि एसोसिएशन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के सामाजिक व जनहित अभियानों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरूकता रैली