मनोरंजन के साथ सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करेंगी दिव्य फिल्म्स की चार नई फिल्में

Four new films from Divya Films will take aim at social evils while providing entertainment.

सहारनपुर। दिव्य फिल्म्स आर्ट, मुंबई के बैनर तले बनने वाली चार फिल्मों दुनिया पत्थर दिल, खेल नसीब का, खामोश पत्थर और पैतरे पे पैतरा का मुहूर्त नारियल फोड़कर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की जिलाध्यक्ष परवेज चौधरी एवं समाजसेविका शालदा तबस्सुम ने किया।
फिल्मों के निर्माता रियासत अली खान एवं निर्देशक नवनीत पंवार ने बताया कि वर्तमान समय में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म नए कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया जाएगा।
मुख्य कलाकारों में अबरार खान, शमशाद भाई, बद्री रामानंदी, ऋषि भारती, लियाकत अली, सुशील कुमार सैनी, तत्ना प्रिया, चेरी गिरधर और विशाल कैन्नीवाल शामिल हैं। संगीतकार आरिफ मिर्जा ने बताया कि चारों फिल्में समाज में फैली कुरीतियों और गलत रास्तों के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर फैज अली, जैद अली, अरहम अली, आख्या सैनी, मोनिश मिर्जा, नौशाद अहमद, शालदा तबस्सुम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *