दवाओं का सही उपयोग और संक्रमण मुक्त अस्पताल पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

Experts emphasize on proper use of medicines and infection-free hospital

सहारनपुर। यू.पी.नर्सिंग होम एसोसिएशन, सहारनपुर ब्रांच द्वारा एक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ, जिसमे मैक्स हॉस्पिटल पटपटगंज, नई दिल्ली से आए डॉक्टर वाई.पी.सिंह, डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी मलिक ने अपने विचार रखे।डॉक्टर वाई.पी.सिंह ने कहा कि एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा मे सही समय तक करना चाहिए, अगर ऐसा नही करते तो बैक्टीरिया मे प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है, फिर एन्टीबायोटिक्स काम नही करती है।इसलिए एन्टीबायोटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल नही करना चाहिए। डॉक्टर साक्षी मलिक ने बताया कि कल्चर रिपोर्ट आने के बाद ही एन्टीबायोटिक्स का उपयोग करना चाहिए क्योकि कल्चर रिपोर्ट से सही एन्टीबायोटिक्स का पता चल जाता है। डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि आप्रेशन थियेटर, आई.सी.यू.तथा वार्ड मे कैसे विसंक्रमण करके इन्फेक्शन को कम किया जा सकता है। यू.पी.नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर डी.के. गुप्ता ने कहा कि जिस बीमारी मे एन्टीबायोटिक्स की जरूरत हो उसी मे एन्टीबायोटिक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। सचिव डॉक्टर राहुल सिंह ने सभी अतिथियो का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना,डॉक्टर उपशम गोयल, डॉक्टर गौरव टैहरी, डॉक्टर शादाब अन्सारी डॉक्टर मनीष गर्ग आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *