आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रुचि शर्मा सीबीएसई द्वारा बेस्ट रिसोर्स पर्सन अवार्ड से सम्मानित

Dr. Ruchi Sharma, Principal of Asha Modern International School, honoured with the Best Resource Person Award by CBSE

सहारनपुर। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रुचि शर्मा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बेस्ट रिसोर्स पर्सन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा सीबीएसई से बीस वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। बेस्ट ट्रेनर सम्मान समारोह डीपीएस हरिद्वार में आयोजित हुआ। सीबीएसई द्वारा देशभर से 700 आवेदकों में से मात्र 30 संसाधन व्यक्तियों का चयन किया गया था।
अब तक डॉ. रुचि शर्मा 60 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण और 150़ घंटे का ऑफलाइन सीबीएसई प्रशिक्षण देशभर के शिक्षकों को दे चुकी हैं। विगत कई वर्षों से वह आशा मॉडर्न इंटरनेशनल में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं। पुरस्कार सीबीएसई के प्रशिक्षण निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं संयुक्त निदेशक प्रो. मनीष त्यागी द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. शर्मा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में कौशल क्षमता का विकास करना है। इस पुरस्कार के लिए उन्होंने समस्त सीबीएसई अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के निदेशक ई. भव्य जैन एवं सह-निदेशिका रुपाली जैन ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि डॉ. रुचि शर्मा को यह सम्मान मिलना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और इससे शिक्षा का स्तर और ऊँचा उठेगा। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रधानाचार्या डॉ. शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *