सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाला एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर कब्जे से 7 अदद एटीएम कार्ड (अलग-अलग बैंको के), कुल 209.03 ग्राम अवैध चरस व एक अदद मोटर साईकिल बरामद भी बरामद होने की जानकारी आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में एसपी सिटी ब्योम बिंदल ने पत्रकारों को पत्रकार वार्ता में दी।
एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व शातिर जालसाजध्नशा तस्कार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर जालसाज अभियुक्त सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को प्रभात सिनेमा के पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 7 अदद एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंक के व ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार