सहारनपुर। आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह को ’सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त’ किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर ’आईआईए परिवार द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर पहुँचकर भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।’
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. धवन, सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा, उद्योग बंधु कन्वीनर सुनील सैनी आदि पदाधिकारियो द्वारा संयुक्त रूप से ’परविंदर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर, आईआईए का अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आत्मीय स्वागत करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना’ ने कहा कि परविंदर सिंह की यह महत्वपूर्ण नियुक्ति उनके कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता, अनुशासित कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों तथा खेल जगत के प्रति उनके निरंतर समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह ने उद्योग जगत के साथ-साथ सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में भी सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
परविंदर सिंह बने एसडीसीए के चेयरमैन