शिक्षा और युवाओं के मुद्दो पर कांग्रेस की देशव्यापी मुहिम, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Congress launches nationwide campaign on issues concerning education and the youth; press conference held.

सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की मौजूदगी में हुई इस पत्रकार वार्ता को मुख्य रूप से सहारनपुर लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद ने संबोधित किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद इमरान मसूद ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के भाजपा शासनकाल में शिक्षा को पूरी तरह व्यापार बना दिया गया है। देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों और युवाओं के लिए उत्तम शिक्षा सुनिश्चित करना सरकारों का प्राथमिक दायित्व है, और इसी सोच के साथ पूर्ववर्ती डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार देश में श्शिक्षा का अधिकार कानूनश् (त्ज्म्) लेकर आई थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार शिक्षा का बजट बढ़ाने के बजाय लगातार घटा रही है।
सांसद ने परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। अब सरकार पेपर लीक रोकने और प्रश्न पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना को जिम्मेदारी देकर पूरे मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रही है। वास्तविकता यह है कि जहां से पेपर लीक हो रहा है, उस स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार की इस लापरवाही के कारण आज देश का युवा भारी अवसाद में है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह संस्था इस कदर भ्रष्टाचार में डूबी है कि इसके द्वारा आयोजित नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के पेपर हर वर्ष लीक हो रहे हैं, जिससे होनहार छात्र अवसाद में आकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हैं।
इमरान मसूद ने तंज कसते हुए कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह श्वसूली तंत्रश् बन चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों को आज की युवा पीढ़ी के परिवारों से टैक्स और फीस के रूप में एकत्रित की गई धनराशि से ही चला रही है। रोजगार के आंकड़ों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि देश में 1000 में से केवल 12 बच्चों को ही सैलरी वाला फॉर्मल रोजगार मिल पाता है। वहीं, देश में इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 80ः इंजीनियर बेरोजगार हैं और काम की तलाश में भटक रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के अलावा पूर्व विधायक मसूद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, रईस मालिक, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, इनाम प्रधान, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, डॉ. माजिद, हरिओम मिश्रा, प्रभजीत सिंह लांबा, जिला कार्यालय सचिव नसीब खान, मयंक शर्मा, सागर राणा और शाहबाज आजाद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *