- राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने शासन-प्रशासन को दी खुली चेतावनी
सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने सहारनपुर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने आगामी 2 जुलाई को प्रदेश स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालयों पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की घोषणा की। ठाकुर पूरण सिंह ने जिला व प्रदेश शासन को आड़े हाथों लेते हुए किसानों और आम जनता से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से रेखांकित किया।
विषैली हो चुकी नदियांः राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पर्यावरण पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जो नदियां कभी जीवनदायिनी हुआ करती थीं, वे आज फैक्ट्रियों और गंदगी के कारण पूरी तरह विषैली हो चुकी हैं। सहारनपुर की प्रमुख नदियांकृहिंडन, काली नदी, पांवधोई और ढमोलाकृइस कदर प्रदूषित हो चुकी हैं कि इनका पानी किसी भी उपयोग के लायक नहीं बचा है। सरकार को तुरंत इनका जीर्णाेद्धार कराना चाहिए।
गन्ना भुगतान में लापरवाहीः किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल (गांगनौली) और दया शुगर मिल (गागलहेड़ी) सहित अन्य मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जर्जर स्वास्थ्य सेवाएंः सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। मरीजों को मजबूरन बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और कई अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं।
खाद की किल्लतः किसानों को यूरिया और अन्य खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। खाद की सुचारू आपूर्ति न होना किसानों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है, जिसे आंदोलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। आम की फसल का मुआवजाः सहारनपुर आम उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ा और प्रमुख जिला है। हाल ही में आई आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। संगठन ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दे।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड की मांगः नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर आम जनता और ग्रामीणों के लिए सर्विस रोड की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ठाकुर पूरण सिंह ने चेतावनी दी कि एनएचएआई (छभ्।प्) और जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों की समस्या का तुरंत समाधान करें। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान सहारनपुर जिला इकाई के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष अजब सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित चौहान, तहसील अध्यक्ष सोविंदर राणा और महानगर अध्यक्ष सचिन राणा शामिल थे। इसके साथ ही ऋतिक, अमन, लाखन, सूरज, अभिषेक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
2 जुलाई को सहारनपुर में महा-आंदोलन का बिगुल