सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने बताया कि 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से लेकर 20 फरवरी 2027 तक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
29 जुलाई को वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी की जयंती, सनातन परंपरा के गुरु-शिष्य पर्व और संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी गुरु रविदास मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे, संत रविदास जी के अमृत वचन सुनेंगे तथा आरती करेंगे। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को गति देने का आह्वान किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि 29 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक सभी गांवों के रविदास मंदिरों में जाकर गुरुओं से संपर्क किया जाएगा और उनका आशीर्वाद लिया जाएगा।
कार्यशाला के मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोहाला, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, विजयपाल सिंह, विजय त्यागी, जिला महामंत्री राकेश सैनी, विपिन चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सहसंयोजक संजय सूर्य सहगल, राजकुमार छोटन, हंसराज गौतम, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष किशोर चौधरी, चंद्रपाल राणा, विजेंद्र चौधरी, रक्षा नामदेव, जिला मंत्री सारिका, अभिषेक त्यागी, नीरज चौधरी, राहुल चौधरी, सोनित कश्यप, सुभाष धीमान और मांगेराम सैनी सहित जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी विशेष कार्यक्रमः अजीत सिंह राणा