सहारनपुर। शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ एवं लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर में अब फसाड लाइटों के माध्यम से भव्य सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर विधायक राजीव गुम्बर के प्रस्ताव पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 47 लाख रुपए की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य का शुभारंभ आज बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान “बागेश्वर बाबा की जय” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा- नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और पौराणिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में 1 करोड़ तथा श्री भैरों काली मंदिर में 50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, बागेश्वर महादेव सभा के अध्यक्ष धर्मवीर गर्ग, प्रबंधक राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, विनोद चोजड़, के एल अरोड़ा, अनेश शर्मा, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, मनुज तायल, गोपाल मेंहदीरत्ता, विजय वर्मा, योग चुघ, पार्षद मनोज प्रजापति, के के बत्रा, संजीव कर्णवाल, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का कराया जायेगा भव्य सौंदर्यीकरण