सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा भ्रमण के लिए दिल्ली रवाना

A delegation from the Sampoorna Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal has left for Delhi to visit the Lok Sabha.

सहारनपुर। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नई दिल्ली स्थित लोकसभा (संसद भवन) के शैक्षणिक भ्रमण के लिए सहारनपुर से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने किया।
प्रतिनिधिमंडल एक बस और चार कारों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर आयकर अधिकारी आर. सी. सोनकर ने नारियल फोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को देश की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं तथा नीति-निर्माण की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय विकास में संसद की महत्वपूर्ण भूमिका को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली स्थित लोकसभा (संसद भवन) में आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में सहारनपुर से 50 से अधिक व्यापारी, उद्यमी एवं महिला उद्यमी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, गौरव अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील भगत, अजय कुमार जैन, आलोक मित्तल, शुभम जैन, केतन गुप्ता, अवनि गोयल, लावण्या गोयल, अमित कुमार अग्रवाल, अलका गुप्ता, गौरव गुप्ता, विजय कुमार तनेजा, दीपक गुप्ता, मोनिका गोयल, शलभ राय, मीनू मित्तल, दीपक रहेजा, ताजेन्द्र तनेजा, सुरेंद्र क्वाटरा, देव शरण आहूजा, संजय बतला, राकेश ढींगरा, मनीष गांधी, पंडित अरुण कोडनीय, रमित चुघ, विनोद मल्होत्रा, अंजलि मल्होत्रा, नीति गुप्ता, पूनम सिंघल, सजल गोयल, अलीशा गोयल, इशीर गोयल, अरुण गर्ग, मुक्ता गर्ग, विभोर गर्ग, अभिनव मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक भ्रमण व्यापारियों में राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी को भी सुदृढ़ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *