बाबा खाटू श्याम की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

A wave of devotion surged in the grand palanquin procession of Baba Khatu Shyam.

सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम अपने शीश का दान देकर बने महान।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्री चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम नगर पालकी यात्रा बीरबाग सुखपुरा से शुरू होकर केशव नगर नुमाइश कैंप होते हुए गोपाल नगर में संपन्न हुई इस अवसर पर श्याम प्रेमियों ने बाबा का पुष्प एवं इत्र वर्षा कर श्याम बाबा का स्वागत किया। खाटू श्याम महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम हारे का सहारा कहलाता है जब बाबा की शरण में कोई प्रेमी अपने कर्मों से हार कर अपने जीवन से हार कर चला जाता है तो श्याम बाबा उसके सभी कष्टों को हर कर उसका कल्याण कर देते हैं, श्याम बाबा का प्रचार प्रसार निरंतर बढ़ता जा रहा है क्योंकि जो श्याम प्रेमी बाबा की शरणागति होकर इच्छा और मनौती मानते हैं। वह अवश्य पूर्ण होती है महाराज श्री ने कहा श्याम बाबा की भक्ति सरल एवं अति शीघ्र प्रभावी है जिससे भक्तों का कल्याण अति शीघ्र होता है। खाटू श्याम समर्पण एवं बलिदान का महान चरित्र है जिनके चरित्र से हमें संदेश लेना चाहिए और अपने जीवन को धर्म कर्म में समर्पित करना चाहिए उन्होंने कहा आने वाले कलयुग का प्रभाव जैसे-जैसे बढ़ेगा वैसे-वैसे ही श्याम बाबा का निरंतर प्रभाव बढ़ता जाएगा खाटू श्याम की भक्ति करने से एवं उनकी शरण में जाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर नितिन कश्यप सूत्र हर्ष कश्यप सनी बजाज विशाल बजाज पुनीत सुखीजा अजय कश्यप अनिल नारंग संजय राणा प्रदीप पांचाल अगम शर्मा सनी कंबोज प्रेमलता निशा बबली किरण आशा गीता ज्योति आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *