सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्रांतर्गत धोबी घाट क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी पुराना बताया जा रहा है, जिसके अचानक गिरने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं तथा मलबे की जांच की जा रही है।
More Related Articles
सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे सचिन को दिल्ली पुलिस की टीम लाएगी भारत
पंजाब : सिंगर और रेपर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सचिन विश्नोई को दिल्ली…
सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद कन्या के विवाह में की मदद
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि0) द्वारा अपने सेवा निधि अभियान के अर्न्तगत् आज संस्था…
देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास को मिली अंतरराष्ट्रीय रेटिंग, कैरेबियाई क्षेत्र में लहराया परचम
सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में देश भगत…