सहारनपुर। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्व धाम में आयोजित मां राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में सूरत से तैयार लाई गई 900 फीट चुनरी, 13 मार्च 2026 को चढेगी मां शाकंभरी देवी को। देवी को 900 फीट चुनरी अर्पण कार्यक्रम में मां राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में सूरत से तैयार लाई गई 900 फीट चुनरी, 13 मार्च 2026 को चढेगी मां शाकंभरी देवी को चढ़ने के लिए चुनरी गुजरात सूरत से भक्तों द्वारा तैयार कराई गई और बड़े भाव से भक्त गण लेकर चुनरी को सहारनपुर पहुंचे हैं चुनरी का आते ही भव्य स्वागत किया गया और जयकारों से मां भगवती की आराधना वंदना की गई,। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने बताया दिनांक 12 मार्च 2026 को चुनरी की पूजा विधिवत पूजा करने के उपरांत महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा विहार से चुनरी मां शाकुंभरी देवी के लिए प्रस्थान करेगी सभी भक्तों द्वारा चुनरी को बैंड बाजे के साथ में पुष्पों की वर्षा करते हुए मां भगवती शाकंभरी के दरबार तक पैदल यात्रा लेकर जाएंगे, महाराज श्री ने कहा मां शाकुंभरी देवी को चुनरी चढ़ाने के बाद मां शाकुंभरी देवी चरित्र कथा प्रारंभ होगी जो 17 मार्च 2026 तक चलेगी और प्रतिदिन मां भगवती का अखंड भंडारा चलेगा महाराज श्री सभी भक्तों का आह्वान किया की सभी इस भगवती के धार्मिक यज्ञ में चुनरी लेकर मां के दरबार चले और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
More Related Articles
एनसीईआरटी किताबों की कमी पर शिक्षक संघ ने जताया रोष
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल नवाञगत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान…
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आपत्तिजनक पेंटिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना बिहारीगढ पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने…
ग्राम मानकमऊ का नाम बदलकर ग्राम श्री गोगा महाड़ी करने की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रकाश कश्यप ( स्वामी सरदार…