सहारनपुर। महानगर के प्रमुख चर्च सेक्रेड हार्ट चर्च में ईसाई समाज की महिलाओं ने विश्व महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा में विश्व शांति की अपील की। इस मौके पर फादर जॉन चिमन ने आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में महिलाओं को विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विश्व में जो युद्ध चल रहे हैं, वे तुरंत बंद होने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में जाकर विश्व शांति की प्रार्थना करें ताकि विश्व में शांति बनी रहे। महिला संघ की सदस्य जीनत ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की एक महिला, जो कि अध्यापिका है, वह लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार पूरी रीति-रिवाज से करती हैं जिन्हें देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था, बधाई की पात्र हैं। फादर संत टियागो ने भी महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस मौके पर प्रमिला मसीह, लुईजा, अनु विक्टर, मधु, कैथरीन, सरोज मसीह, एंजेला विक्टर, एवलिन मेसी, काफी महिलाएं उपस्थित रही।
More Related Articles
कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
सहारनपुर। जनपद में शनिवार सुबह 10 बजे से पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा…
आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी, भगत सिंह वर्मा ने की 50 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह…
किस देश जाएगी नसरुल्लाह की फातिमा? अब पाकिस्तान को सता रहा अंजू की ‘हत्या’ का डर
Anju Seema Haider Case : भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय जंग के बजाय…