सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट करने के बाद साथियों सहित दिल्ली के लिए टिंकू अरोड़ा देर रात रवाना हो रहे थे, तभी कोतवाली पुलिस द्वारा उन्हें घर पर नजर बंद कर दिया गया टिंकू अरोड़ा ने कहा हम समाजवादी संघर्ष के आदि है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया जाना अत्यधिक निंदनीय है। मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर व्यक्ति को संविधान उनके हक की लड़ाई लड़ने का अधिकार देता है। पुलिस हमें ज्यादा देर तक नहीं रोक पाएगी अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नहीं छोड़ा गया तो पूरे उत्तर प्रदेश से सभी समाजवादी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने का काम करेंगे। जिला कार्यालय पर भारी फसल सलमानी भी दिल्ली साथियों सहित निकलने के लिए टिंकू अरोड़ा के आवास पर पहुंचे थे उन्हें भी पुलिस द्वारा वहीं पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। फैसल सलमानी ने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। छात्रों और युवाओं की आवाज दबने नहीं दी जाएगी अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। पुलिस द्वारा मासूम जैदी, शुभम वर्मा, रवि यादव, जोगिंदर सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया।
वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट