- विभिन्न कक्षावर्गों में कराई गई प्रतियोगिताओं में प्रथम आए बच्चों को वितरित किए गये पुरूस्कार
सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह का आयोजन सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार जनमंच में माननीया कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की वर्चुअल माध्यम से गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली पंजाब प्रो0 अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी एवं राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी/अपर मुख्य सचिव स्तर, जन भवन लखनऊ डॉ0 सुधीर एम0 बोबड़े उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कुलपति महोदय द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या को प्रस्तुत किया गया।
मा0 कुलाधिपति ने उपाधि एवं पदक प्राप्तकर्ताओं को संकायाध्यक्षों द्वारा कुलपति के समक्ष प्रस्तुतिकरण एवं कुलपति द्वारा उनका उपाधि में प्रविष्टीकरण की घोषणा की गई। मा0 कुलाधिपति महोदया द्वारा सम्बन्धित विद्यार्थियों को पदकोंध्पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसमें कुल 87 पदक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को जिनमें 6 कुलाधिपति स्वर्ण पदक (संकाय में सर्वाेच्च अंक प्राप्तकर्ता 02 छात्र एवं 04 छात्राएं) एवं 6 प्रायोजित स्वर्ण पदक जिसमें एम0ए0 (भूगोल) में सर्वाेच्च स्थान प्राप्तकर्ता को- स्व0 राम सिंह कश्यप स्मृति स्वर्ण पदक, एम0एससी0 (रसायन विज्ञान) में प्रो0 जगदीश सिंह चौहान स्मृति स्वर्ण पदक, एम0ए0 (राजनीति विज्ञान) में स्व0 राजवाला कृपाल सिंह, स्मृति-स्वर्ण पदक, एम0बी0ए0 (ए0आई0 एण्ड एम0एल0) में स्व0 सरदार सतपाल सिंह जी स्वर्ण पदक, एम0एससी0 (वनस्पति विज्ञान) में प्रो0 येर्रमिल्ली श्रीराम मूर्ति स्वर्ण पदक एवं एम0ए0 (इतिहास) में श्री महेन्द्र सिंह ’बाबू जी’ स्मृति पुलस्त्य फाउंडेशन स्वर्ण पदक प्रदान किये गए। इस प्रकार कुल 99 स्वर्ण पदक जिसमें से 87 कुलपति स्वर्ण पदक शामिल रहे।
विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में संचालित विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठयक्रमों में 22,315 उपाधि प्रदान की गयी जिसमें 7,582 छात्र तथा 14,733 छात्राओं को उपाधि प्रदान करने के साथ-साथ उन्हे मा0 कुलाधिपति महोदया द्वारा डिजीलॉकर में प्रविष्ट भी कराया गया। पदक वितरण के उपरान्त दीक्षोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की दिग्दर्शिका, भाषणों के संकलन एवं चयनित पेंटिंग्स के संकलन का विमोचन किया गया एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं देश भक्ति गीत पर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुती की गयी।
माननीय राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से 16 जुलाई से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे से सदैव दूर रहना चाहिए तथा घर-घर जाकर लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान रखने का आह्वान करते हुए नियमित योग, व्यायाम एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने समाज में स्वास्थय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टीबी मुक्त भारत अभियान, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान तथा अन्य जनस्वास्थय कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
चतुर्थ दीक्षांत समारोह के अवसर पर मा0 कार्यपरिषद एवं संकायाध्यक्ष प्रो0 एन0के0 तनेजा, प्रो0 डी0एन0 सिंह, प्रियंका भारद्वाज, प्रो0 मनीषा सैनी, प्रो0 कुवंरपाल सिंह, डॉ0 किरण पाल सिंह, डॉ0 रामकुमार, डॉ0 कल्पना, जितेन्द्र सिंह, प्रो0 सुधीर कुमार, डॉ0 अनिल कुमार, प्रो0 ओमकार सिंह, प्रो0 प्रेम कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 मुकेश कुमार एवं संकायाध्य प्रो0 राकेश कुमार सिंह, प्रो0 ममता सिंघल, प्रो0 पूनम शर्मा एवं कुलसचिव, कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ0 राजीव कुमार, वित्त अधिकारी, सूरज कुमार, उपकुलसचिव, अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, व रमेश सिंह उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, डॉ0 अजय कुमार, महापौर, उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नवीन चन्द्र लोहानी, रविन्द्र मेगलानी अध्यक्ष, सी0आई0एस0, एच0एस0 चढ्ढा, उद्यमी स्टार्टअप आदि उपस्थित रहें।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह का हुआ आयोजन