शिक्षक संपर्क अभियान के तहत एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने सहारनपुर में किया सघन जनसंपर्क

MLC Shrichandra Sharma conducted an intensive public outreach campaign in Saharanpur as part of the 'Teacher Contact Campaign'.

सहारनपुर। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत शिक्षक संपर्क अभियान के अंतर्गत मेरठ-सहारनपुर खंड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुनः प्रत्याशी व शिक्षक विधायक (एमएलसी) श्रीचंद्र शर्मा ने सहारनपुर जिला व महानगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। इस अभियान के तहत उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर सम्मानित शिक्षकों व विद्यालय संचालकों से सीधा संवाद स्थापित किया।
संवाद के दौरान शिक्षकों ने वर्तमान सरकार द्वारा उनके और उनके परिवारों के हित में शुरू की गई 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने इस जनकल्याणकारी व शिक्षक-हितैषी योजना के लिए विधायक श्रीचंद्र शर्मा और भाजपा सरकार के प्रति आभार व धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही, आगामी विधान परिषद एमएलसी चुनाव में श्रीचंद्र शर्मा को अपना संपूर्ण सहयोग और पूर्ण समर्थन देने के लिए आश्वस्त किया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने कहा, शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और वही समाज को सही राह दिखाता है। पिछली सरकारों में शिक्षकों, विशेष रूप से प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षकों की अनदेखी की जाती थी। उन्हें वोट के अधिकार और तमाम सरकारी योजनाओं व सेवाओं से वंचित रखा जाता था। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षकों के बेहतर भविष्य के लिए उनके साथ आपसी तालमेल बिठाकर जो जागरूकता लाई गई है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सरकार के साथ मिलकर शिक्षकों के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। शिक्षक संपर्क अभियान के तहत एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने सहारनपुर के निम्नलिखित प्रमुख विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नगर विधानसभा संयोजक राजकुमार कालड़ा, देहात विधानसभा संयोजक अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान, जिला सहसंयोजक (शिक्षक चुनाव) गौरव कपिल, बी.एच.एस. इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंकित शर्मा, देवेंद्र वत्स, हर्षित गुर्जर, संजय शर्मा, वत्स राज त्यागी, आधार भारद्वाज, गौरव चौधरी, मनमोहन शर्मा, धनराज, अनुजवीर रोहिला सहित भारी संख्या में सम्मानित विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्य और शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *