श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 22वां जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

The 22nd Jagannath Rath Yatra festival concluded with devotion and enthusiasm.

सहारनपुर। 22 वाँ जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलदेव औरमां सुभद्रा के स्वरूप की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और 56 भोग अर्पित किए गए। इस इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।
आज प्रातः काल जनता रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेवमां, सुभद्रा के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई और उन्हे एक शोभा यात्रा के साथ अग्रवाल धर्मशाला लाया गया जहां श्रद्धालुओं ने स्वरूपों के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ आरती की गई तत्पश्चात भगत सिंह चौक से जगन्नाथ रथ यात्राआरंभ हुई। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व मंत्री संजय गर्ग,जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम,विधायक मुकेश चौधरी, यात्रा संयोजक संजय करनावल, एवं भारत करनवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर यात्रा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर यात्रा संयोजक भारत करणवाल ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से वह लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें निरंतर श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है और श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की उन पर सदैव इसी प्रकार कृपया बनी रहे हम प्रभु से यही प्रार्थना करते हैं। रथ यात्रा भगत सिंह चौक से आरंभ हुयी। जिसमें सबसे आगे रथ यात्रा समिति का बैनर लिए युवा चल रहे थे द्य वही यात्रा आगमन से पूर्व जगह-जगह रंगोली बनाई जा रही थी जो सभी के लिए आकर्षण केंद्र बनी हुई थी। रथ यात्रा में रॉक बैंड सभी के लिएआकर्षण केंद्रबना हुआ था। इसके अलावा भगवान जगन्नाथ का रथ रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालु पूरी तरह उत्सुक नजर आए और हर कोई रस्से को खींचकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहा था। रथ यात्रा में हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के जय उद्घोष गूंज रहे थे। रथ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। रथ यात्रा भगत सिंह चौक से शुरू होकर बाजार मोरगंज, चौक फावारा, शहीद गंज, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, भगत सिंह मार्ग, होते हुए चौक घंटाघर पहुंची, जहां जहां पर नेहरू मार्केट व्यापार मंडल द्वारा नेहरू मार्केट के प्रधान अभिषेक चावला अध्यक्ष,अनिल गुप्ता, विजय चावला कोषाध्यक्ष,अमित गुलाटी, विजय कुमार, अनिल गुप्ता, आशु शर्मा, सरदार गगनदीप सिंह, अंकुर अरोरा, विशाल लूथरा द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का स्वागत किया गया फूलों की वर्षा की गई प्रसाद वितरण किया गया इसके पश्चात घंटाघर पर अमित सेठी द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया और कोर्ट रोड पहुंचने पर तीरथ सिंह मेंदीरत्ता ने महा आरती कीऔर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया समाजसेवी हितेश गर्ग रथ यात्रा के मुख्य यजमान रहे तत्पश्चात रथ यात्राकोर्ट रोड दिल्ली रोड होते हुए आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने सभी स्वरूप की आरती उतारी। इस अवसर पर भंडारे काआयोजन भी किया गया।
रथ यात्रा का संसाधन भारत करनाल, रम्मी धवन, संजीव करण वाल, मुकेश मेहता, शेखर करणवाल, संजय करणवाल, संजीव शर्मा, प्रवेश धवन, पूर्व महापौर संजीव बालिया, ललित कुमार पोपली, आशीष महाजन, आप नेता योगेश दहिया, कुलदीप धमीजा, राजकुमार राजू, अजब सिंह समेत भारी संख्या में लोग श्रद्धालु कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *