सहारनपुर। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रख्यात लेखक, कवि, चिंतक और विचारक डॉ. गौकरण दत्त शर्मा एडवोकेट को प्रतिष्ठित ष्भारत राष्ट्र रत्नष् सम्मान से नवाजा गया है। संस्था द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में डॉ. गौकरण दत्त शर्मा को उनके द्वारा वर्षों से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए इस सम्मान से विभूषित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा ने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उनका निस्वार्थ सामाजिक योगदान पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम गणमान्य अतिथियों ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष साहिब प्रजापति ने बताया कि संस्था अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष उन विभूतियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. गौकरण दत्त शर्मा एडवोकेट भारत राष्ट्र रत्न से सम्मानित