पूर्व विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू के कार्यालय पर लगाया रक्तदान शिविर

Blood donation camp organized at former MLA Ravindra Kumar Molhu's office.

सहारनपुर। गलीरा रोड स्थित पूर्व विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू के कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता अजब सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मानकमऊ मंडल अध्यक्ष दुर्गा सागर, मुकेश मोल्हू तथा पार्षद मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मानकमऊ मंडल अध्यक्ष दुर्गा सागर ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर मिला रक्त उसके जीवन की रक्षा कर सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *