दिव्यांगजनों की सेवा ही सक्षम का मूल उद्देश्यः राजेंद्र

Serving the differently-abled is the core objective of Saksham: Rajendra

सहारनपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), जिला सहारनपुर द्वारा संस्था का स्थापना दिवस वनवासी कल्याण आश्रम, नवाब गंज चौक, सहारनपुर में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सक्षम के प्रांत अध्यक्ष श्री राजेंद्र चुग ने अपने संबोधन में कहा कि सक्षम एक सेवा-समर्पित संस्था है, जो दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करने का आह्वान किया तथा सक्षम के विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में दिनेश वर्मा, गजदीप पुंडीर, पीयूष जैन, डॉ. अजय सैनी, हरिओम, अशोक चावला, राहुल, राजेश, सतीश भटनागर एवं श्रीमती प्रभजोत लगभग 50 कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सक्षम के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को संस्था की योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *