भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की तैयारियों पर हुआ मंथन

Preparations for upcoming organizational campaigns were deliberated upon during the monthly meeting at the BJP district office.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण अभियानों एवं बूथ स्तर की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को पूरी सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान को गति देने पर जोर देते हुए सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रणनीति तैयार की गई और सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों से अभी से तैयारी शुरू करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी बल दिया।
बैठक में जिला महामंत्री पवन सवाई एवं विपिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल राणा, किशोर चौधरी, विजेंद्र चौधरी, संदीप शर्मा, संजय राणा, अनुज राठी, रक्षा नामदेव, जिला मंत्री सारिका, अभिषेक त्यागी, नीरज चौधरी, राहुल चौधरी, सोनित कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी देव चौधरी, सह मीडिया प्रभारी नवीन लम्बा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *