सहारनपुर। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा समिति ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे अग्रवाल धर्मशाला में वृंदावन से आए भक्तों द्वारा कीर्तन होगा तथा 11ः30 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
यात्रा संचालक प्रवेश धवन ने बताया कि दोपहर 1 बजे रथयात्रा भगत सिंह चौक से शुरू होकर मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, शहीदगंज चौकी, सराय, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कोर्ट रोड, कलेक्ट्रेट चौराहा और दिल्ली रोड होते हुए श्री हरि मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भगवान के रथ का रस्सा खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
समिति के संयोजक भारत करणवाल ने सभी व्यापारियों और श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर रथ का रस्सा खींचने, पुष्पवर्षा करने और प्रसाद वितरण में सहयोग की अपील की। रथयात्रा अध्यक्ष संजय करणवाल ने बताया कि यात्रा में प्रभु की आकर्षक झांकियां, देश-विदेश से आए भक्तों का कीर्तन तथा विदेशी भक्तों का विशेष ट्रॉला मुख्य आकर्षण रहेगा। घंटाघर चौक पर भगवान को विशेष छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुकेश सेठी, संजीव शर्मा, रमी धवन, विनीत करणवाल, राजकुमार सैनी, अंकित करणवाल, नितिन करणवाल, अंकुश करणवाल, सुशांत बब्बर, किशन लाल, मोहित धीमान, नितिन ऋषि करणवाल, अंश करणवाल, नितेश करणवाल, विशाल करणवाल, दिलीप मल्होत्रा, अन्नू करणवाल तथा अंकित करणवाल (प्रचार मंत्री) सहित समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 17 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी