व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Warning of a movement against the harassment of traders.

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा आयोजित युवा इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी भान भारती और रवि कुमार ने व्यापारियों को संबोधित किया।
पश्चिमी एकता व्यापार मंडल के इस अवसर पर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हरपाल वर्मा जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी व्यापारियों एवं उद्योगों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी व्यापारी का किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी व्यापारी की कोई समस्या या विवाद होगा तो व्यापार मंडल उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों को व्यापार हित में कोई भी समस्या आएगी तो उसका समाधान हम लोग करेंगे चाहे उसके लिए हमें लखनऊ तक क्यों न जाना पड़े पर व्यापारियों को जो आज हमारे साथ जुड़े हैं उन्हें किसी भी समस्या का आने नहीं देंगे चाहे वह घरेलू समस्या हो चाहे व्यापार से संबंध समस्या हो सभी समस्याओं के लिए हम एक परिवार की तरह मिलजुल कर काम करेंगे और एक दूसरे का सहयोग करेंगे व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह किसी भी विभाग का हो उसके लिए आंदोलन भी लड़ने के लिए हम लोग तैयार रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भोले ठाकुर, महानगर अध्यक्ष विजय मल्होत्रा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इनमें अश्वनी गुप्ता, रोहित अग्रवाल, संगम अरोड़ा, विशाल वर्मा, सीमांत वशिष्ठ, सचिन गुप्ता, सुमित खंडेलवाल, अर्चित अग्रवाल, राज रोहिला, राघव गर्ग, शिवा गोयल, विशु वर्मा, आशु पुंडीर सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *