एस.एस.एम. पब्लिक स्कूल में समर कैंप की धूम

Summer camp in full swing at SSM Public School

सहारनपुर। एसएसएन पब्लिक स्कूल में इन दिनों बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नई-नई गतिविधियां सीखने का अवसर मिल रहा है। स्कूल की अध्यापिका सोनिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को डांस, योगा, खाना पकाना तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ समर कैंप में भाग ले रहे हैं। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा भी समय-समय पर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *