जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने किया स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

District Magistrate Arvind Kumar Chauhan inspected the Sports College.

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज की ड्राइंग, टॉयलेट, फिनिशिंग सहित अन्य कार्यों को देखा।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के मुख्य अभियंता पुष्पेंद्र कुमार को सख्त निर्देश दिए की प्रत्येक दिन का चार्ट बनाते हुए निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें तथा पूरी बिल्डिंग के जो काम अधूरे हैं जल्द से जल्द उन्हें पूर्ण करें तथा हॉकी और एथलेटिक्स ग्राउंड के एस्ट्रो टर्फ लगवाने हेतु किसी टेक्निकल आदमी को नियुक्त करें। ग्राउंड की हॉकी एस्ट्रो टर्फ लगाने के लिए टेक्निकल कमेटी का गठन करें और जो भी काम अधूरे हैं समय पर पूरा कर सूचना प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उप जिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र, क्रीड़ा अधिकारी राहुल चौपड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *