सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में 14 मई को थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र मंसूर निवासी साबरी का बाग गली न0 5 बाग बाला मदरसा थाना मण्डी जिला सहारनपुर को मण्डी परिसर में कूडे के ढेर के पास खण्डहर भवन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाह की।
चरस सहित तस्कर गिरफ्तार