सहारनपुर के किक बॉक्सरों ने मेरठ में जीते 20 पदक

Kick boxers from Saharanpur won 20 medals in Meerut.

सहारनपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11 से 13 मई 2026 आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के किक बॉक्सरों ने 20 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं के सहारनपुर लौटने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रदेश स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए पॉइंट फाइट इवेंट में शिवांशी, खुशबू और समीर कुमार धुलीयान ने स्वर्ण पदक जीता। जानवी, परिणीति और रोहन ने रजत पदक पर कब्जा किया। अवनी, नीति जैनत, कुणाल, शगुन, आरवी डाबर, आराध्या, आलोक कुमार, ध्रुव किरताज, सिमरन और चांदनी ने कांस्य पदक हासिल किए। किक लाइट इवेंट में लखन कुमार सैनी ने स्वर्णिम पंच लगाते हुए गोल्ड मेडल जीता। रोहन ने रजत और आलोक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। म्यूजिक इवेंट्स में कुणाल ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में सहारनपुर के आरएसओ जितेंदर यादव, क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल भावना की सराहना की। उन्होने कहा कि खिलाडियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। यह जीत जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
खिलाड़ियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी राहलु चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, रेनू, रमा आर्य, नीरज राठी, संघ अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश कुमार आदि खेल प्रेमियों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *