सहारनपुर। ऑन लाइन दवा कारोबार पर प्रतिबध्ंा लगाये जाने की मांग को लेकर अगामी 20 मई को होने वाली हड़ताल में जनपद के दवा कारोबारी शामिल नहीं होगे। सभी थोक एंव फुटकर दवा दुकानें खुली रहेगी। आज जिला सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सैनी व महामंत्री सुनील ठाकुर ने बताया कि प्रदेश संस्था के निर्देशानुसार जानकारी दी है कि 20 मई को जिले की सभी थोक एवं फुटकर दवा दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंनेे स्पष्ट किया कि वह ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में है तथा इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, योगी सरकार एवं मोदी सरकार से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार जीवन रक्षा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण व्यवसाय है, इसलिए किसी भी मरीज को दवाओं की कमी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्हो।ने कहा कि बंदी किसी समस्या का समाधान नहीं है और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से संचालित रहेंगे। बैठक में विकास सैनी, विवेक शर्मा, देवेंद्र वत्स, नीरज गुप्ता, विपिन ठाकुर, कंवलजीत, सनी अरोड़ा, नीरज कामरा, वरुण गोयल, मुकेश चौधरी आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।
20 मई की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे सहारनपुर के दवा कारोबारी, खुली रहेंगी सभी दुकानें