शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले छात्र पुरस्कृत

Students who have made a name for themselves in the field of education and sports were awarded.

सहारनपुर। बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कम्पाउंड, सहारनपुर में गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों तथा जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश का उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कॉलेज प्रशासन को भी बधाई दी।
कार्यक्रम में बृज ब्राह्मण स्कूल सोसायटी के प्रबंधक अंकित शर्मा एवं कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। कॉलेज अध्यक्ष संजय शर्मा एवं उपाध्यक्ष जे0एन0 शर्मा ने कहा कि छात्रों की उपलब्धियां ही किसी शिक्षण संस्थान की पहचान होती हैं। वहीं कॉलेज कोषाध्यक्ष विजयमणि शर्मा एवं उपप्रबंधक सर्वजीत शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य मनोज शर्मा एवं वरिष्ठ प्रवक्ता जसवन्ती देवी ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनिला शर्मा, प्रियंका, रविशंकर कपिल, विकास सैनी, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, राजवीर सिंह वर्मा, रामकुमार शर्मा, विनय कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *